डाकघर में रुo 249 में हो रहा है दस लाख का बीमा .

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

अन्य बीमा कम्पनी से महंगी प्रीमियम पर बीमा करवाने में असमर्थ लोगों के लिए डाक विभाग का इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के एक विशेष सामूहिक दुर्घटना सुरक्षा बीमा लेकर आया है जिसमें वर्ष में महज ₹249 एवं 299 की प्रीमियम के साथ लाभार्थी का ₹10 Lakh एवं 15 लाख का एक्सीडेंट बीमा होगा. 1 साल खत्म होने के बाद अगले साल यह बीमा रिन्यू करवाना होगा इसके लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक या किसी डाकघर से लाभ लिया जा सकता है ।

आज इस बीमा योजना को अयोध्या जनपद में गति देने के लिए लखनऊ के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री शैलेन्द्र तिवारी व मण्डल के प्रवर अधीक्षक डाकघर एच के यादव ने अयोध्या, अम्बेडकरनगर जनपद के आई पी पी बी वरिष्ठ प्रबंधक चेतन जायसवाल वरिष्ठ प्रबंधक पवन प्रताप सिंह, सहायक डाक अधीक्षक ओमेश्वर, मनोज कुमार डाक निरीक्षक, हरिमोहन सिंह, गौरव सोनी, अभिषेक तिवारी, अभिनव गुप्ता मुख्य विपणन अधिकारी सत्येन्द्र प्रताप सिंह, मण्डल कार्यालय में बैठक किया ।
इस दौरान श्री यादव ने उक्त जानकारी देते हुए यह भी बताया कि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक और बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस के मध्य हुए एक एग्रीमेंट के तहत 18 वर्ष से ऊपर आयु के लोगों को यह सामूहिक दुर्घटना बीमा सुरक्षा मिलेगी जिससे इसके तहत दोनों प्रकार की बीमा कवर में दुर्घटना से मृत्यु अस्थाई या आंशिक पूर्ण अपंगता विच्छेद या पैरालाइज होने पर 5 से 7.5 लाख रुपए का कबर मिलेगा साथ ही साथ इस बीमा में दुर्घटना से इलाज हेतु ओपीडी में ₹20000 तक का क्लेम मिलेगा।

पंजीकरण के लिए लोग अपने नजदीकी डाकघर में संपर्क कर सकते हैं इसके तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को कवर करने हेतु इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक द्वारा मिशन सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *