भारतीय किसान यूनियन द्वारा तीन गांवों में खड़े किए संगठन इसी के तहत नदीगांव में की बैठक आयोजित

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

कोंच नदीगांव क्षेत्र के ग्राम डेरा डांग, खजूरी मढ़इयन और गिदवासा सहित अन्य गांवों में भारतीय किसान यूनियन की बैठकें आयोजित की गई। बैठक में किसानों की बिजली, खाद और अन्य ज्वलंत समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि गांव-गांव जाकर किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है और किसानों को भारतीय किसान यूनियन से जोड़ा जा रहा है। इसका उद्देश्य संगठन को मजबूत करना तथा किसानों की समस्याओं को प्रदेश स्तर तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए ठोस प्रयास करना है। इस दौरान तीन गांवों में भारतीय किसान यूनियन का गठन भी किया गया। संगठन के लोगों ने किसानों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का आह्वान किया। बैठक में चतुर सिंह पटेल कैथी, भगवान सिंह कुशवाहा, ब्लॉक अध्यक्ष अनुरुद्ध कुमार, कृष्ण कुमार, लाखन सिंह, भवानी शंकर, रामशंकर, बाबूराम बाथम, नृपत सिंह, जनक सिंह कुशवाहा, कुसुम यादव, कृष्ण पाल सिंह, दर्शन, मुंशीलाल प्रधान, सुनील कुशवाहा, पर्वत, मानसिंह, जगराम आदि किसान उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *