यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
लखनऊ लखनऊ नगर निगम के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम के अध्ययन के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा गठित मॉनिटरिंग कमेटी की टीम ने अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को भैसौरा स्थित नगर निगम के फिक्स्ड कॉम्पेक्टर ट्रांसफर स्टेशन (एफसीटीएस) और शिवरी कूड़ा निस्तारण प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव, पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान तथा एसएफआई जितेंद्र वर्मा उपस्थित रहे।
मॉनिटरिंग कमेटी ने शुक्रवार सुबह सबसे पहले भैसौरा स्थित एफसीटीएस का निरीक्षण किया। इस अवसर पर कमेटी ने नगर निगम लखनऊ की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि आबादी वाले क्षेत्र में पीसीटीएस और एफसीटीएस की स्थापना के बावजूद किसी प्रकार की दुर्गंध न होना एक सराहनीय पहल है। कमेटी ने इसे एक नवाचार बताते हुए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में भी इस मॉडल को अपनाने पर विचार करने की बात कही।
इसके पश्चात मॉनिटरिंग कमेटी ने शिवरी कूड़ा निस्तारण प्लांट का अवलोकन किया। यहां कमेटी के सदस्यों ने फ्रेश वेस्ट और लेगेसी वेस्ट की रीसाइक्लिंग प्रक्रिया को विस्तार से समझा। साथ ही दुर्गंध रोकने के लिए किए जा रहे छिड़काव कार्य की भी सराहना की। कमेटी ने नगर निगम द्वारा नारियल के खोल से तैयार की जा रही रस्सी और गमलों, जैविक खाद निर्माण तथा अन्य नवाचारों की भी प्रशंसा की।
*मॉनिटरिंग कमेटी में ये रहे शामिल*
दौरे पर आई मॉनिटरिंग कमेटी में चेयरमैन, मॉनिटरिंग कमेटी (कंजूर) एवं आईएएस (सेवानिवृत्त) श्री उमाकांत डांगट, अतिरिक्त नगर आयुक्त (आईएएस), बृहन्मुंबई महानगरपालिका डॉ. विपिन शर्मा, सीनियर रीजनल ऑफिसर, महाराष्ट्र पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड श्री सुजीत धोलम, सीनियर प्रिंसिपल साइंटिस्ट, वेस्ट मैनेजमेंट वर्टिकल, सीएसआईआर-नीरी डॉ. गणेश काले, प्रोफेसर आईआईटी बॉम्बे डॉ. अनुराग गर्ग, याचिकाकर्ताओं के प्रतिनिधि श्री राजकुमार शर्मा तथा डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर (एसडब्ल्यूएम) बीएमसी श्री किरण दिघावकर शामिल रहे।
इसके अलावा संयुक्त सचिव, शहरी विकास विभाग, महाराष्ट्र शासन श्रीमती विद्या हम्पय्या, चीफ इंजीनियर (एसडब्ल्यूएम) प्रोजेक्ट बीएमसी श्रीमती प्राचीती देसाई, डिप्टी चीफ इंजीनियर (एसडब्ल्यूएम) प्रोजेक्ट श्री अजय पाटिल, एक्जीक्यूटिव इंजीनियर (एसडब्ल्यूएम) प्रोजेक्ट कंजूर श्री अवधूत पुजारी, असिस्टेंट इंजीनियर (एसडब्ल्यूएम) प्रोजेक्ट कंजूर श्री दीपक आहिरे तथा कंसल्टेंट संस्था केपीएमजी के प्रतिनिधि श्री सतीश सिंह भी मौजूद रहे।