पटना में नजराना लेते असिस्टेंट डायरेक्टर अरेस्ट, विभाग के ही डिप्टी डायरेक्टर ने विजिलेंस से की थी शिकायत

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी

 पटना में निगरानी विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. नियोजन भवन में पदस्थापित असिस्टेंट डायरेक्टर परमजय सिंह को पांच लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई निगरानी विभाग की विशेष टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर की.गिरफ्तारी के बाद आरोपी अधिकारी से पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी गई है. निगरानी विभाग के सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई डीएसपी पवन कुमार के नेतृत्व में की गई है. टीम को पहले से रिश्वत लेन-देन की सूचना मिली थी, जिसके बाद पूरे मामले की गोपनीय जांच चल रही थी.जांच के दौरान शिकायत सही पाए जाने पर विजिलेंस टीम ने ट्रैप बिछाया और नियोजन भवन परिसर में कार्रवाई को अंजाम दिया. डीएसपी विजिलेंस पवन कुमार बताया है कि असिस्टेंट डायरेक्टर परमजय सिंह नियोजन भवन के पार्किंग एरिया में रिश्वत की राशि ले रहे थे. इसी दौरान निगरानी विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया.जानकारी के मुताबिक इस मामले में शिकायत उपनिदेशक (डिप्टी डायरेक्टर) ओम प्रकाश की ओर से निगरानी विभाग को दी गई थी. शिकायत में रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया था. इसके बाद विभाग ने तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर सत्यापन किया. शिकायत की पुष्टि होने पर ट्रैप की योजना बनाई गई और तय समय पर कार्रवाई कर आरोपी अधिकारी को पकड़ लिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *