बजट महिलाओं को आर्थिक रूप से मज़बूत करने वाला: डॉ. राजवीर आर्य

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

बराना गाँव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्रीय बजट 2026 पर महिलाओं से संवाद कार्यक्रम आयोजित

पानीपत: 07 फ़रवरी ()
बराना गाँव स्थित ठाकुर मंदिर प्रांगण में आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्रीय बजट 2026 को लेकर महिलाओं के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन महिला मोर्चा के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक-आर्थिक उन्नयन के लिए बजट में किए गए प्रावधानों की जानकारी महिलाओं तक पहुँचाना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वयं सहायता समूह की समूह सेविका पिंकी वर्मा द्वारा की गई। उन्होंने कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रमुख डॉ. राजवीर आर्य एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नेहा शर्मा का स्वागत किया तथा अपने स्वयं सहायता समूह की गतिविधियों, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु किए जा रहे प्रयासों और सरकारी योजनाओं से जुड़ाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

मुख्य वक्ता डॉ. राजवीर आर्य ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय बजट 2026 में महिलाओं के लिए दी गई सौगातों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह बजट महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने, स्वरोज़गार को बढ़ावा देने तथा सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने वाला बजट है।
उन्होंने विशेष रूप से लखपति दीदी योजना, स्वयं सहायता समूहों को सशक्त करने के लिए ऋण व सब्सिडी, मुद्रा योजना, कौशल विकास कार्यक्रम, स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़ी योजनाएँ, प्रधानमंत्री आवास योजना में महिलाओं की भागीदारी, तथा महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने वाले प्रावधानों पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर नेहा शर्मा ने भी महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार का बजट 2026 “नारी शक्ति” को सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर देने वाला बजट है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं की जानकारी लेकर अधिक से अधिक लाभ उठाएँ और आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करें।

कार्यक्रम में विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की महिला प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें
सीता देवी (प्रधान – नारी शक्ति सहायता ग्रुप),
कविता देवी (प्रधान – जयलक्ष्मी सहायता ग्रुप),
टीना देवी (प्रधान – श्रीराम सहायता ग्रुप),
सोनिया देवी (प्रधान – राधाकृष्ण स्वयं सहायता ग्रुप)
मुख्य रूप से शामिल रहीं।

इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गाँव की महिलाएँ उपस्थित रहीं और संवाद के दौरान बजट एवं योजनाओं से जुड़े अपने प्रश्न रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *