गृहकर बकायेदारों के विरुद्ध नगर निगम का कुर्की अभियान, 19 भवन सील

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर शनिवार को नगर निगम लखनऊ द्वारा गृहकर बकायेदारों के विरुद्ध सख्त कुर्की अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई जोन-8 क्षेत्र में जोनल अधिकारी के नेतृत्व में की गई, जिसका उद्देश्य बकाया गृहकर की वसूली सुनिश्चित करना और कर अनुपालन को सुदृढ़ करना रहा।

अभियान के दौरान वार्ड श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई, इब्राहिमपुर द्वितीय एवं राजा बिजली पासी प्रथम के अंतर्गत कुल 19 भवनों में सीलिंग की कार्रवाई की गई। इन भवनों पर कुल बकाया गृहकर राशि 27,97,045 रुपये पाई गई। कार्रवाई के दौरान 11 भवनों से 9,45,505 रुपये की धनराशि तत्काल जमा कराई गई, जबकि शेष बकायेदार प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया।

यह समस्त कार्रवाई जोनल अधिकारी जोन-8 विकास सिंह के निर्देशन में संपन्न हुई। अभियान में कर निर्धारण अधिकारी दिव्यांशु पाण्डेय, कर अधीक्षक राम अचल, राजस्व निरीक्षक राजा भैया, अंदलीब जेहरा एवं अनुज गौढ़ सहित ईटीएफ टीम और अन्य संबंधित स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *