परीक्षा तनाव पर पीएम मोदी का प्रहार, लाइव प्रसारण से छात्रों में जागा आत्मविश्वास

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

शिवगढ़,रायबरेली। परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद का लाइव प्रसारण शिवगढ़ क्षेत्र के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने उत्साह और जिज्ञासा के साथ देखा। इस कार्यक्रम के माध्यम से मोदी ने ने विद्यार्थियों के मन से परीक्षा का भय दूर कर उन्हें आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक सोच का मंत्र दिया।
लाइव प्रसारण जनता इण्टर कॉलेज गूढ़ा, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इण्टर कॉलेज पाराकला रायबरेली तथा राजकीय बालिका हाईस्कूल ओसाह आदि विद्यालयों में कक्षा छह से 12 तक के छात्र-छात्राओं को दिखाया गया। प्रधानमंत्री ने सरल शब्दों में समझाया कि परीक्षा जीवन का एक पड़ाव मात्र है, लक्ष्य नहीं। उन्होंने समय प्रबंधन, नियमित अध्ययन, माता-पिता और शिक्षकों से संवाद तथा मानसिक संतुलन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। इस मौके पर पण्डित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इण्टर कॉलेज पराकला में प्रधानाचार्य शिव शंकर मौर्य, दीप्ति कटियार, अर्चना मिश्रा, अंशिता सिंह, डॉ. सीमा यादव, हिमांशी वर्मा, आलोक कुमार, विकास फूलचंद आदि लोग उपस्थित रहे,वहीं जनता इण्टर कॉलेज में प्रधानाचार्य आनंद कुमार गुप्ता, उदयभान सिंह, संजय कुमार तिवारी, राम कैलाश, दुर्गा प्रसाद वर्मा, प्रमोद कुमार, धर्मेंद्र कुमार, स्नेह लता वर्मा, रीता वर्मा, शालिनी वर्मा, वैष्णवी दत्त शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम से छात्र-छात्राओं में नई ऊर्जा और आत्मबल का संचार हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *