डम्पर की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, 5 छात्रों सहित चालक घायल ! ट्रामा सेन्टर रेफर

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

शिवगढ़ (रायबरेली) शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बहराइच – राजमार्ग पर स्थित प्राथमिक विद्यालय तरौंजा के पास केन्द्रीय विद्यालय शिवगढ़ से छात्रों को लेकर घर जा रहे ई-रिक्शा को डम्पर ने टक्कर मार दी। ई-रिक्सा पलटने से 5 छात्रों के साथ ही ई-रिक्शा चालक घायल हो गया। मौके पर पहुंचे नवागन्तुक पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा शिवगढ़ पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। हादशे में ई-रिक्शा चालक और एक छात्र की हालत गम्भीर देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ से छात्र अभिनव सिंह को एम्स रायबरेली व चालक अमित कुमार पाण्डेय को लखनऊ ट्रामा सेन्टर रेफर कर दिया। वहीं मामूली रूप से घायल छात्र लक्की यादव, शौर्य, रूद्र सिंह, अनन्या का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ में किए जाने के बाद उन्हे घर भेज दिया। विद्यालय में छुट्टी होने के बाद ई-रिक्शा छात्रों को लेकर जा रहा था तभी रास्ते में डम्पर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इंचार्ज थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि चालक व एक छात्र की हालत ज्यादा गम्भीर थी जिनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ व एम्स रायबरेली रेफर किया है। चार छात्रों की को हल्की चोटें आई थी जिनको इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में अभी तक किसी तरह की तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि डम्पर ने ई-रिक्शा में टक्कर मारने के बाद हाईवे किनारे खड़ी टीचर वैन में भी टक्कर मारी थी किन्तु जिस समय वैन में टक्कर मारी टीचर उसमें बैठे नहीं थे वरना बड़ा हादसा हो सकता था। मामले की जानकारी होते ही शाम करीब 6:10 पर बजे मौके पर पहुंचे नवागन्तुक पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने बांदा- बहराइच राजमार्ग पर वाहनों की गति नियंत्रित करने करने के लिए दोनों तरफ ड्रम लगवाने के निर्देश दिए तथा शिवगढ़ पुलिस को निर्देशित करते हुए कहा कि डम्पर की तलाश कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्जकर विधिक कार्रवाई करें। इस मौके पर महराजगंज क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार, थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल, शिवगढ़ थाना इंचार्ज वीरेंद्र कुमार के साथ ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *