गोरखपुर पिपराइच के बैलों गांव में विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

उप संपादक संजय मिश्रा

मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

गोरखपुर पिपराइच थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बैलों में शुक्रवार को एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान वंदना (25) के रूप में हुई है। मायके वालों ने इसे दहेज हत्या बताते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, वंदना गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर एक निवासी जयप्रकाश की बेटी थी। करीब पांच साल पहले उसका विवाह पिपराइच के बैलों गांव निवासी महेश निषाद से हुआ था। दंपति की कोई संतान नहीं थी। बताया जा रहा है कि महेश निषाद करीब एक माह पहले रोजी-रोटी की तलाश में चेन्नई गए हुए थे।

घटना के समय घर पर ससुर त्रिलोकी भी मौजूद नहीं थे और छोटा देवर ब्रह्मा गांव में घूमने गया था।

जब ससुर त्रिलोकी घर लौटे तो उन्होंने मुख्य द्वार खुला पाया। अंदर जाने पर बहू वंदना का शव फंदे से लटका देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना मायके वालों को दी। सूचना पाकर मायके पक्ष मौके पर पहुंचा और दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचित किया।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और जांच पड़ताल की। चौकी प्रभारी अजीत तिवारी ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *