देवरिया पावरग्रिड-प्रशासन साझेदारी से संवरेगा विद्यालय, मूलभूत सुविधाओं के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

उप संपादक संजय मिश्रा

पावरग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा अपनी कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) निधि से विकास खंड भटनी के जिगिना दीक्षित कम्पोजिट विद्यालय में सोलर लाइट, फर्नीचर एवं शौचालय निर्माण कार्य हेतु 16.56 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे।
इस परियोजना के सुचारु क्रियान्वयन के लिए शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी देवरिया एवं पावरग्रिड के महाप्रबंधक के मध्य एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेश सिंह ने कहा कि बच्चों की बेहतर शिक्षा और समग्र विकास के लिए विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है। इस पहल से विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण मिलेगा और शिक्षण व्यवस्था सुदृढ़ होगी।
कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव तथा पावरग्रिड के उप महाप्रबंधक गौतम कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *