अमेरिकी नागरिकों को फौरन ईरान छोड़ने की सख्त चेतावनी, तनातनी के बीच ट्रंप का नया आदेश

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी

युद्ध की चेताबनी ईरान में जारी अशांति के बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने की सख्त चेतावनी जारी की है। वर्चुअल अमेरिकी दूतावास ने अपने लोगों को चेताते हुए कहा कि देश में सुरक्षा की स्थिति बेहद खराब है।
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड
ईरान में जारी तनाव पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सख्त लहजा अपना रखा है। इस बीच अब अमेरिका ने अपने नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने की सख्त चेतावनी दी है। अमेरिका और ईरान के बीच बीते कई दिनों से चल रही तनातनी के बाद नई एडवाइजरी जारी की गई है। वर्चुअल अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों को चेताते हुए कहा है कि ईरान में सुरक्षा की स्थिति बहुत ज्यादा खराब हो गई है। ऐसे में सुरक्षा नागरिकों के लिए गंभीर जोखिम बन रही है।.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *