रायबरेली शिवगढ़ नगर पंचायत के अंतर्गत आने वाले कुम्हरावा की सड़क का बुरा हाल जिम्मेदार बने मूक दर्शक जनता परेशान

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

उप संपादक संजय मिश्रा

पिछले कई वर्षों से खराब पड़ी सड़क अब और अधिक बुरा हाल पूरा मामला रायबरेली के बछरावां विधानसभा अंतर्गत आने वाली शिवगढ़ नगर पंचायत के वार्ड नंबर 14 ग्राम सभा कुम्हरावा का है जहां माता जी की कुटी से लेकर नहर पटरी संपर्क मार्ग को जुड़ने वाली सड़क सिर्फ नाम की सड़क बची सड़क पर गड्ढे पत्थर ही नजर आते स्थानीय निवासियों ने स्थानीय विधायक श्याम सुंदर भारती स्थानीय ब्लाक प्रमुख कुंवर हनुमत सिंह स्थानीय नगर पंचायत अध्यक्ष स्थानीय सभासद स्थानीय सत्ताधारी दल के नेताओं को अवगत कराया जा चुका है सभी के द्वारा विगत 5 वर्षों से लगातार सिर्फ और सिर्फ आश्वासन मिल रहा है कि सड़क का पैसा पास हो गया है बहुत जल्दी काम लगेगा इस सुनते-सुनते 5 साल बीतने को हो चुके हैं परंतु अभी तक सड़क पर एक भी कार्य की शुरुआत नहीं हुई सड़क का हाल ऐसा हो चुका है कि अभी तो आम जनता किसी न किसी तरह आवागमन कर लेती पर बरसात में इस सडक जिसकी लंबाई 200 मीटर होगी गाड़ियां तो छोड़ दो पैदल निकलना मुश्किल होता है लोग गिर गिर कर चोटिल होते इस क्षेत्र में के आस पास की सभी खबरें गड्ढा युक्त है परन्तु जिम्मेदार सोशल मीडिया पर नेताओं के साथ फोटो खिंचवाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ पोस्ट डालने में व्यस्त है जनता सड़क बिजली पानी के लिए त्रस्त है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *