यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी
बिहार निगरानी विभाग ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. विभाग ने गया जिल में छापेमारी कर एक अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. गया जिले के टिकारी प्रखंड से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजीत कुमार रंगे हाथ पचास हजार की रिश्वत लेते निगरानी ने गिरफ्तार किया है. उनके खिलाफ मिली शिकायत के आधार पर उनके यहां छापेमारी हुई और निगरानी ने गिरफ्तार किया है. संजीत कुमार को आगे की कार्रवाई के लिए निगरानी के अधिकारी अपने साथ ले गए हैं.