यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ
वरिष्ठ ब्यूरो चीफ हेमराज मौर्या रायबरेली
दिल्ली में हुए कोचिंग हादसे के बाद हरकत में आए यूपी सरकार के निर्देश पर रायबरेली जिला प्रशासन एक्टिव मोड में नजर आया। डीएम हर्षिता माथुर ने मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए प्राधिकरण और मजिस्ट्रेट की टीमें बना कर बेसमेंट में संचालित हो रही कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी की जांच की। रायबरेली के आज सिटी मजिस्ट्रेट और प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने कई जगह छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम को कई कोचिंग सेंटर बन्द मिले जहाँ से टीम बैरंग लौट आई। छापेमारी के दौरान एक लाइब्रेरी बेसमेंट में संचालित मिली जिस पर कार्यवाही किये जाने की बात की जा रही है।