नगर निगम लखनऊ द्वारा जोन आठ के अंतर्गत चलाया गया अतिक्रमण को लेकर सख्त अभियान

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

नगर निगम लखनऊ के अंतर्गत जोन 8 के मुख्य मार्गो में व्याप्त अवैध अस्थायी अतिक्रमण और होल्डिंग बैनर, पोस्टर के विरुद्ध उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 11.02.2026 को जोनल अधिकारी श्री विकास सिंह के नेतृत्व में 296 टीम की उपस्थिति में वृहद अभियान चलाकर जोन-8 के अंतर्गत वृन्दावन कॉलोनी सेक्टर-08 के आस-पास लोगों द्वारा अवैध रूप से ठेले खोपचे लगाकर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवा गया।

इस अभियान में 20 कड़ाही, 01 काउंटर, 10 बेंच/स्टैंड, 03 केरेट आदि सामान जब्त किया गया। यह अभियान नगर निगम लखनऊ के जोनल अधिकारी जोन-8 द्वारा चलाया गया था, जिसका उद्देश्य शहर को अवैध अतिक्रमण से मुक्त करना और स्वच्छता एवं सुव्यवस्था बनाए रखना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *