यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
शिवगढ़,रायबरेली। बांदा-बहराइच राजमार्ग पर लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोष जताया। जिला सचिव एडवोकेट गौरव मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीओ समाज कल्याण स्वप्निल सिंह को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि बछरावां से हैदरगढ़ के बीच तीन दिनों में हुए हादसों में तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 14 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में रोहित साहू, शिव शंकर रावत और डेढ़ वर्षीय वेदांश शामिल हैं। कार्यकर्ताओं ने हाईवे की पटरियों की भराई, रिफ्लेक्टर व ड्रम लगवाने, नगर पंचायत क्षेत्र में समुचित प्रकाश व्यवस्था और सीसी कैमरे स्थापित कराने की मांग की। आरोप लगाया कि अज्ञात वाहनों के मामलों में प्रभावी कार्रवाई नहीं होती, जिससे पीड़ितों को मुआवजा नहीं मिल पाता। ज्ञापन सौंपने में कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।