एक मार्च से होगा “कोंच काव्य कुम्भ” का भव्य आयोजन यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

Spread the love

सह संपादक कपिल गुप्ता

*कोंच*(जालौन)विगत वर्ष की अभूतपूर्व सफलता के पश्चात इस वर्ष भी “कोंच काव्य कुम्भ” का भव्य आयोजन 1 मार्च 2026 से प्रारंभ किया जा रहा है यह आयोजन वर्चुअल एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से संपन्न होगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के संस्थापक एवं संयोजक पारसमणि अग्रवाल ने बताया कि कोंच को राष्ट्रीय साहित्यिक पटल पर नई पहचान दिलाने तथा नवोदित वरिष्ठ एवं कनिष्ठ रचनाकारों को एक साझा मंच प्रदान करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा
है उन्होंने बताया कि इस वर्ष देश के 300 से अधिक शहरों के 1100 से अधिक रचनाकार/कवि अपनी सहभागिता दर्ज कराएंगे आयोजन में प्रस्तुत रचनाओं को संकलित कर विभिन्न काव्य-संकलनों का प्रकाशन भी किया जाएगा साथ ही सभी सहभागी कवियों को सम्मानित किया
जाएगा पारसमणि अग्रवाल ने बताया कि “कोंच काव्य कुम्भ” नवोदित प्रतिभाओं की डायरी के पन्नों में दबी संवेदनाओं को अभिव्यक्ति देने का एक सशक्त प्रयास है यह आयोजन अनुभवी एवं युवा रचनाकारों के बीच एक सेतु का कार्य करेगा जिससे साहित्यिक संवाद और सृजन की नई संभावनाएँ जन्म लेंगी।
उन्होंने नवोदित रचनाकारों से अपील की है कि वे इस साहित्यिक महोत्सव से जुड़कर अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच प्रदान करें और कोंच की साहित्यिक पहचान को और अधिक सशक्त बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *