हर जिले में भर्ती/रोजगार केंद्र: सुझाव से नीति तक की ऐतिहासिक पहल: डॉ राजेश्वर सिंह

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

मैं गर्व और संतोष के साथ साझा करना चाहता हूँ कि माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को प्रस्तुत मेरे पत्र में प्रत्येक जिले में सुव्यवस्थित भर्ती एवं रोजगार केंद्र स्थापित करने का जो प्रस्ताव रखा गया था, वह अब राज्य नीति और बजटीय प्रावधान के रूप में सामने आया है। इसके लिए माननीय वित्तमंत्री श्री सुरेश खन्ना जी का भी आभार।

बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री जी ने “सार्वजनिक अवसरों के विस्तार” पर विशेष बल देते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक ज़ोन की स्थापना की घोषणा की। यह मॉडल हर जिले में कौशल, रोजगार और उद्योग सुविधाओं को एकीकृत केंद्र के रूप में विकसित करेगा।

बजट 2026-27 में रोजगार पर प्राथमिकता
• लगभग 10 लाख रोजगार अवसरों का लक्ष्य
• 1.5 लाख से अधिक सरकारी नौकरियों की प्रक्रिया
• हजारों युवाओं को निःशुल्क कोचिंग एवं तैयारी सहायता
• MSME, स्टार्टअप और टेक्नोलॉजी मिशन में बड़ा निवेश

₹575 करोड़ का प्रावधान — जिला-स्तरीय एकीकृत ढांचा

सरदार पटेल रोजगार एवं औद्योगिक ज़ोन के लिए ₹575 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है, जिसका उद्देश्य:
✔ कौशल विकास को रोजगार से जोड़ना
✔ उद्योग, उद्यमिता और स्वरोजगार को एक ही परिसर में उपलब्ध कराना
✔ युवाओं को अपने जिले में “वन-स्टॉप सॉल्यूशन” देना
✔ पलायन रोककर स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना

यह पहल केवल एक घोषणा नहीं, बल्कि युवाओं को स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित, आत्मनिर्भर और रोजगार-योग्य बनाने का ठोस रोडमैप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *