डॉ. राजेश्वर सिंह की अभिनव योजना ‘आपका विधायक-आपके द्वार’ बनी प्रेरणा – एक मंच पर जनसुनवाई, स्वास्थ्य, सम्मान, मेधावी- खेल प्रोत्साहन

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

सरोजनीनगर के हर द्वार तक पहुंच रही स्वास्थ्य सेवा: विधायक राजेश्वर के शिविर में 86 नागरिकों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण

लखनऊ / सरोजनीनगर । जनसंवाद से समाधान की भावना को साकार करता हुआ विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का सतत संचालित जनसेवा अभियान ‘आपका विधायक – आपके द्वार’ निरंतर क्षेत्र में विश्वास, संवेदना और समाधान की नई मिसाल स्थापित कर रहा है। इसी क्रम में हर सप्ताह की भांति सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के दक्षिण प्रथम मंडल अंतर्गत पंडित खेड़ा स्थित सौभाग्य मैरिज हॉल में 156वाँ जनसुनवाई शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

इस अवसर पर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की टीम द्वारा क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों से आत्मीय संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित विभागों के माध्यम से उनके त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान की प्रक्रिया सुनिश्चित की गयी।

*सहज संवाद, त्वरित समाधान:*

जनसुनवाई शिविर के दौरान आयुष्मान कार्ड, इंटरलॉकिंग, हैंडपंप, मंदिर जीर्णोद्धार, तारा शक्ति सिलाई सेंटर, स्ट्रीट लाइट समेत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित कुल 20 प्रकरणों पर कार्यवाही प्रारंभ की गई, वहीं 1 वरिष्ठ नागरिक का आयुष्मान कार्ड मौके पर ही बनवाया गया।

*स्वास्थ्य सेवा तक हर द्वार की पहुँच:*

कार्यक्रम के अंतर्गत सन आई हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 86 क्षेत्रवासियों का नेत्र परीक्षण किया गया। आवश्यकता के अनुसार विधायक राजेश्वर सिंह के द्वारा सभी जरुरतमंदों को निःशुल्क चश्मे भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

*‘गांव की शान’ – मेधावियों का सम्मान:*

शिक्षा को प्रोत्साहन एवं प्रतिभाओं को सम्मान देने के उद्देश्य से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पंडित खेड़ा के चार मेधावियों — अद्विक श्रीवास्तव (96%), अभिनव झा (94%), राखी शर्मा (89.33%) तथा श्रृष्टि बाजपेई (70.83%) — को साइकिल, घड़ी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अवगत हो कि डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा अब तक 1700 से अधिक मेधावियों को लैपटॉप, टैबलेट और साइकिल देकर प्रोत्साहित किया जा चुका है।

*युवाओं के लिए खेल संसाधन:*

युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा देने और ग्रामीण क्षेत्रों में खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पंडित खेड़ा में 170वें Boys Youth Club एवं 106वें Girls Youth Club का गठन किया गया। इन क्लबों को क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल, कैरम सहित विभिन्न खेलों की संपूर्ण स्पोर्ट्स किट वितरित की गई।

*सम्मान, सहभागिता और सेवा:*

कार्यक्रम के दौरान डॉ. राजेश्वर सिंह की टीम द्वारा उपस्थित प्रबुद्धजनों, वरिष्ठ नागरिकों एवं गणमान्य अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही, सभी ग्रामवासियों को सरोजनीनगर की विशिष्ट पहचान बन चुकी ‘ताराशक्ति निःशुल्क रसोई’ के माध्यम से ताज़ा एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया गया।

कार्यक्रम में पार्षद गीता गुप्ता, संजय गुप्ता क्षेत्रीय मंत्री (अवध क्षेत्र, किसान मोर्चा), पिंटू यादव (RSS), रेनू विश्वकर्मा (उपाध्यक्ष, व्यापार मंडल), सेक्टर संयोजक कुलदीप कुमार, मुंशी लाल शुक्ला, बूथ अध्यक्ष अनुज कुमार व दीपक विश्वकर्मा, राजा वधन, महिपाल सिंह यादव, अशोक कुमार, गणेश प्रसाद विश्वकर्मा, राम शिरोमणि त्रिपाठी, शुरेश कुमार शर्मा, कमल कान्त त्रिपाठी, सत्यनारायण प्रजापति, शिव शंकर श्रीवास्तव, शांति देवी, मालती सिंह, संतोष कुमार, महाराज दीन, लक्ष्मण तिवारी, शांति, विनोद कुमार शुक्ला, ज्ञान सिंह यादव, कांती पाण्डेय, विमलेश तिवारी, टीम राजेश्वर के सदस्य समेत बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे।

डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा संचालित ‘आपका विधायक – आपके द्वार’ अभियान निरंतर सरोजनीनगर के प्रत्येक गांव, मजरे और मोहल्ले तक पहुँचकर सेवा, समाधान और सम्मान की सशक्त परंपरा को आगे बढ़ा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *