यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
पानीपत: 15 फ़रवरी (सेक्टर 25 व 29 बस्ती)
सेक्टर पच्चीस व सेक्टर उनतीस बस्ती का में विराट हिंदू सम्मेलन अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और अनुशासन के साथ अम्बिएंस गार्डन में संपन्न हुआ। सम्मेलन में संत-महात्माओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, मातृशक्ति एवं युवाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक अस्मिता, कुटुंब व्यवस्था और सामाजिक संगठन जैसे विषयों पर व्यापक चिंतन हुआ।
सम्मेलन में महा मंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी अरुणदास जी महाराज ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में कहा कि हिंदू समाज को संगठित शक्ति के रूप में आगे बढ़ना होगा और अपनी सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत बनाए रखना होगा। उन्होंने कहा कि जब समाज एकजुट होकर राष्ट्रहित में कार्य करता है, तब वह हर चुनौती का डटकर सामना कर सकता है। उन्होंने युवाओं को धर्म, संस्कृति और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना से कार्य करने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यकारी सदस्य सुभाष आहूजा ने संघ की लगभग सौ वर्ष की यात्रा, संघर्षों और उपलब्धियों का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने “पंच परिवर्तन” की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि व्यक्ति, परिवार और समाज में सकारात्मक बदलाव लाकर ही राष्ट्र को सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने अनुशासन, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को वर्तमान समय की प्रमुख आवश्यकता बताया।
प्रसिद्ध वैदिक विद्वान संजीव वेदालंकार ने कुटुंब प्रबोधन पर विशेष बल देते हुए कहा कि परिवार ही संस्कारों की प्रथम पाठशाला है और यदि परिवार सुदृढ़ होगा तो समाज भी मजबूत होगा। उन्होंने तथाकथित “लव जिहाद” जैसे विषयों पर चिंता व्यक्त करते हुए समाज को जागरूक रहने का संदेश दिया। साथ ही हिंदू समाज में कम होती संतानों की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए संतुलित एवं संस्कारित परिवार व्यवस्था की आवश्यकता बताई।
ब्रह्मकुमारी अंजना बहन ने राष्ट्रवाद और राष्ट्रभक्ति को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक का प्रथम कर्तव्य राष्ट्रहित को प्राथमिकता देना है। उन्होंने कहा कि जब समाज में देशभक्ति की भावना सुदृढ़ होती है, तभी राष्ट्रीय एकता और अखंडता सुरक्षित रहती है। उन्होंने युवाओं एवं मातृशक्ति से राष्ट्र के गौरव को बढ़ाने हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के संयोजक एवं सेक्टर 29 के प्रधान श्रीभगवान अग्रवाल ने सभी संत-महात्माओं, वक्ताओं एवं उपस्थित जनसमूह का स्वागत करते हुए कहा कि यह सम्मेलन सामाजिक एकता और राष्ट्र जागरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का प्रभावी एवं गरिमामय मंच संचालन डॉ. राजवीर आर्य द्वारा किया गया, जिनके सशक्त संचालन ने पूरे आयोजन को अनुशासित एवं प्रभावशाली बनाए रखा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेक्टर पच्चीस पार्ट वन के प्रधान सरदार हरचरण सिंह धामू, केंद्रीय मंत्री प्रतिनिधि गजेन्द्र सलूजा, पूर्व मेयर भूपेंद्र सिंह, लोकेश नांगरू, पुरुषोत्तम शर्मा, केदार शर्मा, राजेश गोयल, डॉ राजबीर आर्य, प्रमोद शर्मा, आशीष जैन, धरमपाल जनेजा, अमन मित्तल, पवन गुप्ता, ब्रिजेश नंदा, शिवकुमार मित्तल, शुभम चुघ , विजय गुलाटी, राम अवतार गोयल, जगदीश चौपड़ा, ममता गोयल, निशा चौपड़ा, प्रिया जनेजा, कनु भंडारी, आशीष गर्ग, कुलदीप सैनी, विनोद मंगला, यज्ञदत्त आनंद, सुरेश सैनी, राकेश भाटिया, सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
सम्मेलन के अंत में उपस्थित जनसमूह ने सामाजिक एकता, सांस्कृतिक संरक्षण एवं राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।