यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
प्रदेश उपाध्यक्ष व नोएडा से
विधायक पंकज सिंह ने आज राजाजीपुरम स्थित एसकेडी एकेडमी में “बजट चौपाल” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में विकसित भारत के बजट के प्रावधानों एवं केंद्र सरकार द्वारा गरीबों, वंचितों, युवाओं एवं महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की। चौपाल में महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और पश्चिम विधानसभा उपविजेता अंजनी श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
पंकज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मार्गदर्शन’ एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दृढ़ नेतृत्व में ऐसा बजट प्रस्तुत किया गया है जो स्थिरता, स्पष्ट नीति और दीर्घकालिक सुशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि आत्मविश्वास की अभिव्यक्ति है। तीव्र विकास गति के साथ उत्तर प्रदेश आज भारत की आर्थिक उन्नति के अग्रिम पंक्ति में खड़ा है।
लगातार बढ़ती प्रति व्यक्ति आय, लगभग 6 करोड़ लोगों का बहुआयामी गरीबी से बाहर आना और बेरोज़गारी दर का लगभग 2.24% तक सिमटना — ये मात्र आंकड़े नहीं, बल्कि जनजीवन में आए वास्तविक परिवर्तन के प्रमाण हैं।सुशासन सुधारों से लेकर आधारभूत संरचना के विस्तार तक, प्रभावी कल्याणकारी योजनाओं से लेकर निवेश वृद्धि तक — उत्तर प्रदेश आज अवसरों और आर्थिक सामर्थ्य की भूमि बनकर भारत की विकास गाथा को नई ऊर्जा दे रहा है।
अब उत्तर प्रदेश अपनी चुनौतियों से नहीं, बल्कि अपनी उपलब्धियों से पहचाना जाता है। यहाँ युवा अपना भविष्य देखते हैं, उद्यमी संभावनाएँ देखते हैं और नागरिक गर्व अनुभव करते हैं।
मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि बजट चर्चा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी, डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी सहित महामंत्री राम अवतार कनौजिया, घनश्याम अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष दीप प्रकाश , सोमेंद्र पांडे, विमल चौधरी, संदीप तिवारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।