देवगांव के बद्रीदास आश्रम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विशाल भंडारे में छका प्रसाद

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

कोंच भूत भावन भगवान भोलेनाथ और जगज्जननी मां पार्वती के शुभ परिणयोत्सव महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रविवार को ओम नमः शिवाय और हर-हर बम-बम के जयकारों से शिवालय गूंज उठे। भक्तों ने शिव मंदिरों में पहुंचकर विधि विधान से भूतनाथ भगवान की पूजा-अर्चना की और जीवन मंगलमय होने की कामना की।
महाशिवरात्रि पर्व पर बड़े भोर से ही शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लग गया। शिवालयों में प्रतिष्ठित भगवान शिव का दुग्ध, जल, घृत, शहद आदि से अभिषेक कर बेलपत्र, पुष्प, धतूरा, बेर फल, गेहूं की बालियां आदि अर्पित कर भोग लगाया और आरती उतारी। भक्तों ने भगवान शंकर की आराधना उपासना करते हुए पूरे दिन व्रत रखकर भजन कीर्तन गाए। प्राचीन महाकालेश्वर मंदिर, भूतेश्वर, बक्शेश्वर, सिध्देश्वर, पीपलेश्वर, मारकंडेयश्वर, सोमनाथ महादेव, पठेश्वर, पंचमुखी महादेव, दूधाधारी, स्टेट बैंक के समीप स्थित शिव मंदिर, चौबे की गली स्थित शिव मंदिर, जयप्रकाश नगर स्थित शिव मंदिर आदि में बिजली की झालरों की नयनाभिराम सज्जा की गई। मंदिरों के गर्भ गृह में प्रतिष्ठित आशुतोष भोलेनाथ व नंदी सहित सभी देवी देवताओं का नयनाभिराम श्रंगार किया गया। उधर, देवगांव स्थित परमहंस बद्रीदास महाराज आश्रम पर महाशिवरात्रि पर्व और ब्रह्मलीन परमहंस बद्रीदास महाराज की 54वीं पुण्य स्मृति में विशेष पूजा अर्चना के उपरांत हजारों की संख्या में दूर दराज से आए शिवभक्तों ने भंडारा प्रसाद ग्रहण किया। तड़के सुबह 3:30 बजे से गुरुदेव के स्नान कराए गए और फिर सुबह मंगला आरती में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। हवन पूजन व अन्य अनुष्ठान संपन्न किए गए। आश्रम के व्यवस्थापक मदन मोहन तिवारी पप्पू महाराज के निर्देशन में शिवभक्त व्यवस्थाओं में संलग्न रहे। आश्रम प्रबंधन के अलावा गांव के अशोक दीक्षित, भगवान सिंह, हरगोविंद खुराना, सोनू, रवि, राजकुमार कुशवाहा, राज बुंदेला, शिवकुमार तिवारी, आत्मप्रकाश पटेल आदि व्यवस्थाओं में लगे थे। करीब आधा सैकड़ा लोग अमृतसर से भी पहुंचे थे गुरुदेव का दर्शन लाभ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया देवगांव पहुंचे डीएम एसपी
महाशिवरात्रि पर्व पर जिले भर में कानून और व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेने निकले जिले के डीएम राजेश कुमार पांडे एवं एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार तहसील क्षेत्र के ग्राम देवगांव पहुंचे। वहां परमहंस बद्रीदास महाराज आश्रम में पहुंच कर उन्होंने सद्गुरु देव का दर्शन कर पूजा अर्चना की। वहीं उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधीनस्थों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। आश्रम और मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोगों से उन्होंने बातचीत कर व्यवस्थाएं जानीं। आश्रम प्रबंधन ने दोनों अधिकारियों को अंगवस्त्र ओढ़ा कर सम्मानित भी किया। इस दौरान समाजसेवी राहुल तिवारी कैलिया भी मौजूद रहे।_

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *