यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
कोंच बार संघ कोंच की निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐल्डर्स कमेटी ने समूची चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए सात चुनाव अधिकारी नामित किए हैं। इसके साथ ही विस्तृत चुनाव कार्यक्रम भी घोषित कर दिया गया है जिसके मुताबिक 9 मार्च को नामांकन दाखिल होंगे और 16 मार्च को मतदान होगा। सीओपी धारक अधिवक्ता ही इसमें मतदाता बन सकेंगे।
ऐल्डर्स कमेटी के चेयरमैन ब्रजेश कुमार मिश्रा ने बताया है कि बार संघ कोंच की निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए अवधेश कुमार द्विवेदी, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, पुरुषोत्तमदास रिछारिया, महेंद्र सिंह निरंजन, नरसिंह गहरवार, वीरेंद्र जाटव और रामवीर सिंह गुर्जर को चुनाव अधिकारी नामित किया गया है। इधर, चुनाव अधिकारियों ने विस्तृत चुनाव कार्यक्रम घोषित करते हुए बताया कि 16 फरवरी से 26 फरवरी शाम 4 बजे तक सीओपी धारक अधिवक्ता 150 रुपए शुल्क एवं सीओपी कार्ड की छाया प्रति चुनाव अधिकारी के पास जमा कर मतदाता बन सकेंगे। 28 फरवरी को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा, 6 मार्च को मतदाता सूची पर आपत्ति एवं आपत्तियों का निस्तारण, 7 मार्च को संशोधित सूची का प्रकाशन होगा। 9 मार्च को सुबह 10:30 से शाम 4 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे, नामांकन पत्रों की जांच 10 मार्च एवं नामांकन वापिसी 11 मार्च को सुबह 10:30 से शाम 4 बजे तक होगी। जिन-जिन पदों पर निर्वाचन आवश्यक हुआ तो 16 मार्च को सुबह 10:30 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। तत्पश्चात उसी दिन 4:30 बजे से मतगणना एवं परिणामों की घोषणा की जाएगी।