यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी
रोहतास जिले के परसथुआ थाना क्षेत्र में रात के करीब 12:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. कैमूर जिले के चैनपुर अंचल अंतर्गत मध्य विद्यालय बढ़ौना से एजुकेशनल टूर के लिए पटना जा रही बस को एनएच 319 पर एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण टक्कर में बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे दो शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.हादसे में जान गंवाने वाले दोनों शिक्षक कैमूर जिले से जुड़े थे. एक शिक्षक संजय कुमार राय कैमूर के चैनपुर थाना क्षेत्र के भैंसहर गांव के निवासी थे, जबकि दूसरे शिक्षक पुनीत कुमार सिंह बीपीएससी शिक्षक थे और उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के माविहार थाना क्षेत्र के बगहवा गांव के रहने वाले थे. दोनों शिक्षक बच्चों के साथ टूर पर जा रहे थे.बस में कुल 7 शिक्षक, 36 बच्चे और एक अभिभावक सवार थे. हादसे में पांच शिक्षक घायल हुए हैं, जिनमें विपिन पांडे, सियानंद पटेल, लोरी सिंह और महिला शिक्षिका ललिता कुमारी शामिल हैं. इसके अलावा एक दर्जन से अधिक स्कूली बच्चे भी जख्मी हुए हैं. सभी घायलों को तुरंत सासाराम के सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अधिकांश बच्चों को छुट्टी दे दी गई है. घायल शिक्षकों का इलाज अभी भी जारी है.