यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी
नालंदा जिले के एकंगरसराय-जहानाबाद मुख्य मार्ग पर कठार पुल के पास मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार सामने से आ रही गाड़ी के चकमा देने के बाद अनियंत्रित हो गई।अनियंत्रित कार सीधे पुल के डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।हादसे में जहानाबाद जिले के टेनी बीघा गांव निवासी तीन चचेरे भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सोनू कुमार (21), रोहित कुमार (22) और उद्देश्य कुमार (18) के रूप में हुई है।तीनों आपस में चचेरे भाई थे और एक ही परिवार से थे। इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।परिजनों के अनुसार सभी युवक मसौढ़ी में एक दोस्त की बहन के तिलक समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। वे एकंगरसराय के भातु बीघा गांव से अपने घर टेनी बीघा जा रहे थे।इसी दौरान कठार पुल के पास सामने से आ रही गाड़ी ने चकमा दे दिया, जिससे चालक संतुलन खो बैठा और कार डिवाइडर से टकरा गई।