मुजफ्फरपुर में ए एस आई को पेट में मारी गोली, पुलिस और अपराधी के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी

 मुजफ्फरपुर में अपराधी और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ से इलाके में हड़कंप मच गया. जिले के बेला थाना क्षेत्र में कुख्यात एटीएम फ्रॉड को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस घटना में बेला थाने में पदस्थापित एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी भी गोली लगने से घायल हो गया.
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शातिर एटीएम फ्रॉड पप्पू साहनी इलाके में मौजूद है. पप्पू साहनी पर एटीएम धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं और वह पहले भी जेल जा चुका है. लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पकड़ने के लिए बेला थाना की टीम ने घेराबंदी की. जैसे ही पुलिस ने उसे दबोचने की कोशिश की, खुद को घिरा देख बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी.
बदमाश की गोली बेला थाने में तैनात एएसआई विकास कुमार के पेट में जा लगी. गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े. एएसआई विकास कुमार मूल रूप से सिवान जिले के उंधा गांव के निवासी हैं और वर्तमान में बेला थाने में मुंशी का कार्यभार भी संभाल रहे थे. पुलिसकर्मी के घायल होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई.घटना की जानकारी मिलते ही मुजफ्फरपुर रेंज के डीआईजी चंदन कुशवाहा, एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी निजी अस्पताल पहुंचे और घायल एएसआई का हाल जाना. फिलहाल इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *