यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
शिवगढ़,रायबरेली। सिंचाई विभाग हैदरगढ़ खण्ड ने आवागमन के रास्ते को सुलभ बनाने के लिए बैंती रजबहा की कच्ची पटरी पर खडण्जा लगवाने की प्रकिया शुरु कर दी है। गौरतलब कि 10.3 किलोमीटर लम्बी बैंती रजबहा की पटरी रायबरेली और बाराबंकी जनपद को आपस में जोड़ती है। जिसके चलते इस सम्पर्क मार्ग से नेमुलापुर, कुम्भी ,तरौजा, दौलत खेड़ा, पूरे पान कुंवर खेड़ा,बैंती, मथुरा नगर, निहाल खेड़ा, जगन्नाथपुर, देहली, सूरजपुर, बड़वल सहित दर्जनों गांवों का इस सम्पर्क मार्ग से आवागमन है। रजबहा की 10.3 किमी पटरी में से 7 किलोमीटर पटरी कच्ची होने से हर बार बारिश में सम्पर्क मार्ग बदहाल हो जाता था। जिससे राहगीरों के साथ ही किसानों को आवागों में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। रजबहा की करीब 3 किलोमीटर पटरी पहले से पक्की और खड़ण्जा युक्त है। शेष करीब 7 किलोमीटर कच्ची है जिस पर सिंचाई विभाग ने खडण्जा लगवाने की कवायद शुरू कर दी है। सिंचाई विभाग हैदरगढ़ खण्ड 28 के अधिशासी अभियंता नवनीत कुमार ने बताया कि बैंती रजबहा की 7 किलोमीटर पटरी में खडण्जा लगवाया जाएगा। जिससे गांवों की कनेक्टिविटी जुड़ेगी इससे आम जनमानत के साथ ही क्षेत्रीय किसान लाभांवित होंगे।