हथुआ मार्केट में भीषण आग, होली और ईद का लाखों का माल जलकर राख

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी

छपरा के हथुआ मार्केट में बुधवार की देर शाम भीषण आग लग गई. नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित इस प्रसिद्ध बाजार में दुकानदार शाम को दुकानें बंद करके घर लौटने की तैयारी कर रहे थे. तभी एक दुकान की दुकान के बेसमेंट में शॉर्ट सर्किट से स्पार्क हुआ, जिससे आग लग गई. आग ने जल्द ही सिलेंडर को अपनी चपेट में ले लिया और पास के ट्रांसफॉर्मर में भी ब्लास्ट हो गया, जिससे स्थिति और भयावह हो गई.

आग लगते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई. दुकानदारों को समझ में नहीं आया कि क्या करें. देखते ही देखते आग कॉस्मेटिक दुकान और ब्यूटी पार्लर तक पहुंच गई. लोगों को संभलने का भी मौका नहीं मिला और आग ने भीषण रूप धारण कर लिया.

स्थानीय दुकानदारों ने तुरंत आग बुझाने के प्रयास शुरू किया. कई दुकानदारों ने अन्य दुकानों के शटर और शीशे तोड़कर पानी डालने और आग पर काबू पाने की कोशिश की. हालांकि आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि उनके प्रयास कामयाब नहीं हो सके. आग और तेज होती गई, दुकानदारों ने तत्काल फायर ब्रिगेड और स्थानीय थाने को सूचना दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *