यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
उप संपादक संजय मिश्रा
आप को बता दें कि आज जनपद जालौन के जिलाधिकारी कार्यालय एक बार फिर मानवता और करुणा का केंद्र बना जब राठ निवासी दिव्यांग साधु अशोक कुमार अपनी समस्या लेकर जिलाधिकारी से मिलने पहुँचे बजरंग बली की भक्ति में जीवन समर्पित कर चुके साधु अशोक कुमार दोनों पैरों से लाचार होने के कारण काफी समय से आवागमन की समस्या से जूझ रहे थे
वहीं जैसे ही उन्होंने अपनी व्यथा जिलाधिकारी के समक्ष रखी श्री पांडेय ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल समाज कल्याण अधिकारी को कार्यालय में बुलाया और बिना किसी देरी के दिव्यांग साधु को ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए
इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बताते चलें कि प्रशासन की सक्रियता का परिणाम यह रहा कि मौके पर ही उन्हें ट्राईसाइकिल उपलब्ध करा दी गई वहीं मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए
वहीं जिलाधिकारी स्वयं कार्यालय परिसर के बाहर आए और उन्होंने साधु अशोक कुमार को ट्राईसाइकिल पर बैठने में सहयोग किया बरामदे से नीचे उतारने में मदद की तथा उसे संचालित करने की पूरी जानकारी भी दी
वहीं इसके बाद उन्हें ससम्मान विदा किया गया यह पहल केवल सरकारी सहायता भर नहीं बल्कि संवेदनशील और जवाबदेह प्रशासन का जीवंत उदाहरण है ऐसे कार्य न केवल जरूरतमंदों को राहत पहुँचाते हैं बल्कि समाज में विश्वास और उम्मीद को भी मजबूत करते हैं
वहूजिले में इस मानवीय पहल की व्यापक सराहना हो रही