कार और बुलेट सवारों के बीच मामूली कहासुनी ने लिया हिंसक रूप सड़क पर चले लात-घूंसे

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

उप संपादक संजय मिश्रा

मामूली कहासुनी को लेकर हुआ विवाद दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट

आप को बता दें कि जनपद जालौन के उरई शहर में उस समय अफरा-तफरी मचा गयी जब कार और बुलेट मोटरसाइकिल सवारों के बीच मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि सड़क पर ही जमकर लात-घूंसे चलने लगे

वहीं घटना उरई कोतवाली क्षेत्र में स्थित गोविंद स्वीट हाउस के सामने की बताई जा रही है मारपीट के दौरान मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ और क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया

इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बताते चलें कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई जिसके बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया
वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है
वहीं फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *