यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
लखनऊ: सरोजिनी नगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने उत्तर प्रदेश में नवाचार-आधारित उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करने हेतु IIM Lucknow के निकट एक Multi-Institutional Innovation Hub / Start-up Facilitation Centre स्थापित करने का प्रस्ताव रखा है।
*IIM Lucknow में महत्वपूर्ण विचार-विमर्श*
हाल ही में IIM Lucknow में एक शैक्षणिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने के दौरान डॉ. सिंह ने संस्थान के निदेशक Professor M. P. Gupta के साथ स्टार्ट-अप एवं नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ करने पर चर्चा की।
*स्टार्ट-अप्स के समक्ष प्रमुख बाधाएँ*
चर्चा में यह तथ्य उभरकर सामने आया कि अनेक नवप्रवर्तकों को प्रारंभिक चरण में access to finance, credit facilitation, regulatory approvals, statutory compliances, procedural clearances, mentorship एवं technology validation जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
*संस्थागत, प्रशासनिक एवं वित्तीय समन्वय की परिकल्पना*
प्रस्तावित Innovation Hub में उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख विभागों — IT एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग, MSME विभाग, औद्योगिक विकास विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, Startup एवं Innovation प्रकोष्ठ, Invest UP — के सहयोग के साथ Start-up India, MUDRA, CGTMSE, SIDBI समर्थित योजनाएँ तथा बैंकिंग एवं वित्तीय संस्थानों की सहभागिता का प्रस्ताव है।
*वैश्विक मॉडल एवं युवा शक्ति पर प्रभाव*
डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि Block71 (Singapore), Cambridge Innovation Center (UK), Israel Technology Incubators Program, Pangyo Techno Valley (South Korea) तथा Silicon Valley ecosystem (USA) जैसे उदाहरण यह सिद्ध करते हैं कि एकीकृत नवाचार केंद्र रोजगार, निवेश एवं उद्यम सृजन के सशक्त इंजन बनते हैं। यह पहल उत्तर प्रदेश के युवाओं को रोजगार तलाशने वालों से आगे बढ़ाकर रोजगार सृजित करने वाले नवाचार-नेताओं में रूपांतरित कर सकती है।