नगर निगम बजट को लेकर महापौर की अधिकारियों संग महत्वपूर्ण बैठक

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी

लखनऊ महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने शुक्रवार को अपने कैंप कार्यालय में नगर निगम के आगामी बजट और विशेष सदन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार जी सहित नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में 21 फरवरी को प्रातः 11 बजे आयोजित होने वाले माननीय विशेष सदन तथा 22 फरवरी को प्रस्तावित माननीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रस्तुत किए जाने वाले नगर निगम बजट पर विस्तृत चर्चा की गई। बजट में शहर के समग्र विकास, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने, सड़क निर्माण एवं मरम्मत, जल निकासी प्रणाली, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण तथा राजस्व वृद्धि के उपायों को प्राथमिकता देने पर विचार-विमर्श हुआ।

माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बजट पूर्णतः जनहित केंद्रित हो तथा आम नागरिकों की मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि नगर निगम का बजट शहर के संतुलित एवं सतत विकास का मार्ग प्रशस्त करने वाला होना चाहिए।

बैठक में अपर नगर आयुक्त श्री ललित कुमार जी, अपर नगर आयुक्त श्री पंकज श्रीवास्तव जी, वित्त नियंत्रक श्री महामिलिंद जी, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी श्री अशोक सिंह जी, श्री विनय कुमार राय जी, चीफ इंजीनियर (सिविल) श्री महेश वर्मा जी, चीफ इंजीनियर (आर.आर.) श्री मनोज प्रभात जी तथा पर्यावरण अभियंता श्री संजीव प्रधान जी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *