शिविर के माध्यम से लोगो को सरकार की योजनाओं की जान कारी दी गई

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

उप संपादक संजय मिश्रा

कोंच सूरज ज्ञान महाविद्यालय कोंच में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम एवम द्वितीय के सात दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिवस आज ग्राम लौना के ग्रामीणों का स्वयंसेवको द्वारा सामाजिक आर्थिक शैक्षिक सर्वेक्षण किया गया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ आशुतोष मिश्रा एवम कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुनील मुदगिल के नेतृव में राष्ट्रीय सेवा योजना की शहीद भगत सिंह टोली चन्द्रशेखर आजाद टोली,राम प्रसाद विस्मिल टोली,वीर सावरकर टोली,रानी लक्ष्मीबाई टोली,रानी अहिल्या बाई टोली के स्वयंसेवकों ने ग्राम लौना के प्रत्येक घर का सामाजिक, आर्थिक एवम शैक्षिक सर्वेक्षण किया।सर्वेक्षण के माध्यम से स्वयंसेवको ने ग्रामीणों के परिवार में कुल सदस्य,शैक्षणिक योग्यता, बच्चों की स्थिति, परिवार की आय का साधन,परिवार को शासन से प्राप्त होने वाली वाली लोककल्याण कारी योजनाओं की स्थिति,गांव में विकास की स्थिति,आदि के विषय जानकारी एकत्रित की।कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुनील मुदगिल ने बता या कि छात्र छात्राओ के माध्यम से एकत्रित जानकारी उच्चाधि कारियों के माध्यम से शासन को प्रेषित की जाएगी एवम ग्रामीणों तथा ग्राम लौना की मूल भूत समस्याओं के निदान करवाने का समुचित प्रयास किया जाएगा। शिविर की व्यवस्था में अनिल यादव,मुकेश कुमार, पवन यादव आदि रहे।इस अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *