यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
उप संपादक संजय मिश्रा
कोंच पिछले दिनों कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में ग्राम बड़ी कैलिया निवासी कैलाश वर्मा की मौत हो गई थी, हादसा उस समय हुआ जब वह बिल्डिंग निर्माण का काम देखकर घर लौट रहे थे। मृतक की पत्नी ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर दी जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि मंगलवार शाम करीब 7 बजे कैलाश वर्मा अपनी बाइक से घर वापस आ रहे थे। जब वे नदीगांव रोड स्थित ग्रीन गार्डन गेस्ट हाउस के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ऑटो नंबर यूपी 92 टी 6837 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद चालक ऑटो सहित घटनास्थल से फरार हो गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि अंतिम संस्कार और अन्य कार्यों में व्यस्त रहने के कारण रिपोर्ट दर्ज कराने में विलंब हुआ। मृतक की पत्नी गुड्डन देवी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने ऑटो चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार ऑटो चालक की तलाश में दबिश दी जा रही है।