यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
उप संपादक संजय मिश्रा
अमेठी: उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत अमेठी में एंटी करप्शन टीम को बड़ी सफलता मिली है. गुरुवार को अधिशासी अभियंता नलकूप खंड में कार्यरत वरिष्ठ सहायक एहसान अहमद को विजिलेंस टीम अयोध्या ने 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया. यह कार्यवाही विभाग के एक रिटायरमेंट कर्मचारी के बकाया भुगतान के बदले घूस मांगने की शिकायत पर की गई है. एंटी करप्शन की टीम बाबू को हिरासत में लेकर जिले के मुंशीगंज थाने में पूछताछ कर रही है.
जिले के गौरीगंज स्थित अधिशासी अभियंता नलकूप खंड कार्यालय में गुरुवार को वरिष्ठ सहायक एहसान अहमद को विजिलेंस टीम ने 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया. यह कार्रवाई विभाग से सेवानिवृत्त नलकूप चालक के शिकायत पर हुई है. उसने विजिलेंस टीम से शिकायत की थी कि उससे रिटायरमेंट भुगतान के एवज में रिश्वत मांगी जा रही है. पहले से तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार टीम ने रिश्वत लेते हुए एहसान अली को हिरासत में ले लिया. जिसके बाद टीम आरोपी बाबू को मुंशी गंज थाने ले गई जहां बंद कमरे में पूछताछ की गई है.
बता दें कि नलकूप चालक बृजेश सिंह पीपरपुर गांव के रहने वाले हैं. बृजेश सिंह 31 जनवरी 2026 को रिटायर हुए थे. बृजेश सिंह का रिटायरमेंट के बाद बकाया भुगतान अभी नहीं हुआ था. भुगतान कराने के लिए एहसान अली ने 15000 रुपये की रिश्वत की मांगी थी. पूरे मामले में प्रभारी निरीक्षक मुंशीगंज शिवाकांत तिवारी ने बताया कि एंटी करप्शन टीम थाने ले आई है. पूछताछ जारी है.