जल्द से जल्द ईरान छोड़ दें भारतीय, जारी की गई एडवाइजरी

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

ईरान के हालात को देखते हुए भारत ने अपने नागरिकों को छोड़ने की सलाह दी है. साथ ही कहा है कि वे सुरक्षा के मद्देनजर बिगड़ती स्थिति को देखते हुए वाणिज्यिक उड़ानों के साथ ही परिवहन के सभी उपलब्ध साधनों का उपयोग करते हुए देश को छोड़ दें.
बता दें कि तेहरान में एक बार फिर से नए सिरे से किए जा रहे विरोध प्रदर्शनों और ईरान पर अमेरिकी सैन्य हमलों की बढ़ रही आशंकाओं को देखते हुए ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने भारत के लोगों के लिए नए एडवाइजरी जारी की है. ईरान की कई यूनिवर्सिटी में छात्रों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किए, जो पिछले महीने प्रदर्शनकारियों पर की गई क्रूर कार्रवाई किए जाने के बाद इस तरह का पहला आंदोलन था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *