उमेश पाल हत्याकांड के तीन साल: बाद पत्नी जया पाल बोलीं—डरेंगे तो गीदड़ कहलाएंगे

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

प्रयागराज 24 फरवरी 2023 को हुए सनसनीखेज उमेश पाल हत्याकांड को तीन साल पूरे हो गए हैं। इस मामले में माफिया अतीक अहमद पर साजिश रचने का आरोप लगा था। घटना के बाद प्रदेशभर में राजनीतिक हलचल तेज हुई और पुलिस ने व्यापक कार्रवाई शुरू की। हालांकि मुख्य शूटर गुड्डू मुस्लिम उर्फ गुड्डू बमबाज, अरमान और साबिर अब भी फरार बताए जा रहे हैं। अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन, अशरफ की पत्नी जैनब फात्मा और अतीक की बहन आयशा नूरी भी मोस्ट वांटेड सूची में शामिल हैं।

तीन साल पूरे होने पर उमेश पाल की स्मृति में उनकी पत्नी और भाजपा नेता जया पाल ने कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होंने कहा, “डर के रहेंगे तो गीदड़ कहलाएंगे। मैं न्यायालय में मजबूती से लड़ाई लड़ रही हूं। मुख्यमंत्री ने मुझे न्याय दिलाया है और आगे भी दोषियों को सजा मिलेगी।”

जया पाल ने बताया कि वह लगातार पुलिस अधिकारियों के संपर्क में हैं और मुकदमे की पैरवी कर रही हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि फरार शूटरों को भी वैसी ही सजा मिले जैसी अन्य आरोपियों को मिली। उन्होंने कहा कि उनका परिवार न्याय की लड़ाई जारी रखेगा और उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *