यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
लखनऊ। शहर में लगातार बढ़ते अवैध अतिक्रमण और उससे उत्पन्न यातायात अवरोधों को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम लखनऊ ने मंगलवार को व्यापक अभियान चलाया। यह कार्रवाई नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार के आदेश पर की गई। अभियान का उद्देश्य प्रमुख सड़कों, नालियों, नालों, सार्वजनिक स्थलों एवं फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कर नागरिकों को सुरक्षित और सुगम यातायात उपलब्ध कराना है।
जोन-7 के जोनल अधिकारी श्री रामेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में मंगलवार को क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर विशेष अभियान संचालित किया गया। इस दौरान सेक्टर-25 चौराहे के आसपास तथा मटियारी तिराहे से नौबस्ता मोड़ तक सड़क की दोनों पट्टियों, नालियों और नालों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया।
कार्रवाई के दौरान एक लोहे का काउंटर, तीन ठेलिया, दो तख्त, दो कुर्सियां एवं दो टेबल जब्त किए गए। इसके अतिरिक्त तीन काउंटर, पांच ठेले, चार ठेलिया और तीन गुमटियों को मौके से हटाया गया। अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों को भविष्य में पुनः अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी भी दी गई। यह कार्रवाई कर अधीक्षक श्री विनय मौर्य, ईटीएफ टीम एवं 296 टीम की उपस्थिति में संपन्न हुई।
वहीं, जोन-8 में भी जोनल अधिकारी श्री विकास सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल एवं 296 टीम के साथ वृहद अभियान चलाया गया। वृन्दावन गेट से सेक्टर-8 तथा कालिंदी पार्क के आसपास अवैध रूप से लगाए गए ठेले और खोपचे हटवाए गए। इस दौरान 01 लोहे की स्टूल, 03 लोहे की बेंच, 01 स्टैंडिंग बोर्ड, 02 ठेला, 01 लोहे की मेज, 01 गन्ना स्टैंड, 01 लोहे का कांटा, 02 स्टील मेज, 02 लकड़ी की बेंच, 31 प्लास्टिक स्टूल, 13 सिलेंडर, 03 प्लास्टिक कुर्सी, 09 टायर, 01 सोया चाप स्टैंड, 01 बड़ा भगोना (ढक्कन सहित) और 01 लोहे का काउंटर समेत अन्य सामान जब्त किया गया।