डॉ नीरज सिंह ने बूथ सशक्तिकरण के साथ एस आई आर अभियान को गतिमान रखने का आवाहन किया

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी

वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नीरज सिंह ने SIR अभियान के अंतर्गत आज लखनऊ पूर्वी विधानसभा के शंकर पुरवा वार्ड तृतीय स्थित बूथ संख्या–236 पर बूथ प्रवास किया ।
पंतनगर सांस्कृतिक समिति, रामलीला मैदान, पंतनगर खुर्रम नगर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए बूथ स्तर पर चल रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की तथा नए मतदाताओं के पंजीकरण कार्य को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

इस अवसर पर डॉ. नीरज सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए बूथ को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए घर-घर संपर्क, नए मतदाताओं का पंजीकरण तथा त्रुटियों के संशोधन का प्रयास जारी रखें।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष अनिल कश्यप, नरेंद्र सिंह देवड़ी, उमेश चंद्र सनवाल, चेतन सिंह बिष्ट, के.के. जायसवाल, अभिषेक खरे, एस.एन. पांडेय, विजय भुर्जी, के.पी. सिंह, हेमा सनवाल, नीलिमा त्रिपाठी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *