यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
– कान्हा उपवन में तैयार किए जा रहे पर्यावरण अनुकूल लट्ठे, 200 से अधिक खरीद पर मिलेगी निशुल्क होम डिलीवरी
लखनऊ: होली के पावन पर्व को पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से नगर निगम लखनऊ द्वारा एक सराहनीय पहल की जा रही है। नगर निगम के कान्हा उपवन में देसी गाय के गोबर से होलिका दहन के लिए विशेष लट्ठे तैयार किए जा रहे हैं। इन लट्ठों का धार्मिक, आध्यात्मिक तथा पर्यावरणीय दृष्टि से विशेष महत्व बताया जा रहा है।
पशु कल्याण अधिकारी डॉ अभिनव वर्मा के अनुसार देसी गाय के गोबर से बने लट्ठों के दहन से वातावरण शुद्ध एवं पवित्र होता है तथा प्रदूषण में कमी आती है। पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार गोबर से किया गया होलिका दहन सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और पर्यावरण को नुकसान भी कम पहुंचाता है।
इच्छुक नागरिक देसी गाय के गोबर से तैयार लट्ठे मात्र 5 रुपये प्रति लट्ठे की दर से प्राप्त कर सकते हैं। 200 से अधिक लट्ठों की खरीद पर निशुल्क होम डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके लिए श्री सोनू सिंह से मोबाइल नंबर 9140876200 एवं 9451149355 पर संपर्क किया जा सकता है।