यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
जानकारी के अनुसार, बच्चा सुबह बस में सो गया था। रास्ते में बस खराब होने पर अन्य बच्चों को दूसरी बस में शिफ्ट कर दिया गया, लेकिन स्टाफ ने सोते हुए बच्चे पर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद बस को स्कूल से 25 किमी दूर सेक्टर-81 के एक बड़े यार्ड में खड़ा कर दिया गया, जहां करीब 600 ट्रक और 400 बसें खड़ी थीं।
छुट्टी के बाद जब बच्चा घर नहीं पहुंचा, तो घबराए माता-पिता ने स्कूल से संपर्क किया। अंततः बच्चे के पिता खुद यार्ड पहुंचे और बंद एसी बस से डरे-सहमे और पसीने में तरबतर बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला।
इस गंभीर लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई करते हुए स्कूल प्रबंधन ने संबंधित ट्रांसपोर्टर और बस स्टाफ को सस्पेंड कर दिया है। स्कूल प्रिंसिपल ने परिजनों से माफ़ी मांगी है और जिला विद्यालय निरीक्षक ने भी मामले की जांच की बात कही है।