नागल की बजाज शुगर मिल से जुड़े किसान बोले योगी जी हमारे खाते में भिजवा दीजिए गन्ना भुगतान

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी

*सहारनपुर:* प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य कर्मचारियों के खाते में होली के पर्व से पहले ही सैलरी भेजने के आदेश दिए हैं। जिससे वह अपना त्यौहार खुशी के साथ मना सके। लेकिन उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद की नागल बजाज शुगर मिल से जुड़े लगभग 50 हजार किसान परिवार मायूस है हताश है और निराश हैं, इस सत्र का गन्ना भुगतान न मिलाना। किसानों का कहना है कि योगी जी आपने सरकारी कर्मचारियों की तो होली बनवा दी अब हम कहां जाएं? क्योंकि गन्ना भुगतान न होने से बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। घर में खर्च के लिए पैसे नहीं है। साहूकारों और बैंक का कर्ज कमर तोड़ रहा है।

“होली के पर्व में महज तीन दिन शेष बचे हैं, लेकिन बजाज शुगर मिल नागल से जुड़े हजारों किसान परिवार मायूस है क्योंकि भुगतान न होने से वह होली कैसे मना पाएंगे?”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *