होली 2026 धुलंडी: किस दिन मनाई जाएगी रंगों वाली होली? जानिए धुलेंडी की सही तारीख और महत्व

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

हर साल लोगों को रंगों के त्योहार होली का बेसब्री से इंतजार रहता है. इस साल होली की तारीखों को लेकर काफी ज्यादा कंफ्यूजन लोगों में बना हुआ है, क्योंकि इस बार रंगों के त्योहार पर चंद्र ग्रहण का साया भी है. इसी कड़ी में आइए जानते हैं 2026 में होलिका दहन कब किया जाएगा और धुलेंडी कब मनाई जाएगी
हर साल लोगों को रंगों के त्योहार होली का बेसब्री से इंतजार रहता है. इस साल होली की तारीखों को लेकर काफी ज्यादा कंफ्यूजन लोगों में बना हुआ है, क्योंकि इस बार रंगों के त्योहार पर चंद्र ग्रहण का साया भी है. पंचांग के अनुसार, हर साल की चैत्र महीने की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को होली का पर्व मनाया जाता है. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कि इस साल खेलने वाली होली यानी धुलेंडी कब है और होलिका दहन कब किया जाएगा. आइए जानते हैं.
हिन्दू धर्म में होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा पर किया जाता है. हिन्दू पंचांग के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 2 मार्च को शाम में 5 बजकर 56 मिनट पर हो रही है. वहीं, इसका समापन अगले दिन यानी 3 मार्च को शाम 5 बजकर 8 मिनट पर होगा. इसके अलावा भद्रा मुख मध्यरात्रि 2 बजकर 38 मिनट से सुबह में 4 बजकर 34 मिनट तक रहेगा. इसके चलते होलिका दहन 2 मार्च को करना शुभ माना जा रहा है.
पंचांग के अनुसार 3 मार्च को शाम 5 बजकर 8 मिनट तक पूर्णिमा तिथि रहेगी, लेकिन इस बार इसी समय चंद्र ग्रहण का साया भी बना हुआ है. आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि साल का चंद्र ग्रहण दोपहर में 3 बजकर 20 मिनट से शुरू हो जाएगा. साथ ही यह भारत में भी नजर आएगा, जिसके चलते सूतक काल भी मान्य होगा. वहीं, रंग खेलने वाली होली यानी धुलेंडी चैत्र महीने की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाई जाती है. ऐसे में इस साल रंगोत्सव 4 मार्च को मनाया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *