लोहिया हॉस्पिटल एवम बलरामपुर हॉस्पिटल मे नहीं मिला वेतन

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी

योगी आदित्यनाथ द्वारा सभी विभागों को समय से वेतन वितरण के निर्देश दिए जाने के बावजूद राजधानी लखनऊ के स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को होली से पहले वेतन नहीं मिल सका।

राजधानी के प्रमुख सरकारी अस्पतालों — बलरामपुर हॉस्पिटल तथा डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान — में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने वेतन न मिलने की शिकायत की है।

जानकारी के अनुसार, बलरामपुर हॉस्पिटल में वंशिका एचआर कंपनी के माध्यम से तैनात गार्ड, वार्ड बॉय, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित अन्य कर्मचारी तथा लोहिया संस्थान में बीआईएस और सुदर्शन मैनपावर के जरिए कार्यरत कर्मचारी होली से पहले वेतन से वंचित रहे।

कर्मचारियों का कहना है कि त्योहार से ठीक पहले वेतन न मिलने के कारण उनकी होली फीकी पड़ गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के वेतन वितरण संबंधी निर्देशों का असर जमीनी स्तर पर दिखाई नहीं दे रहा है।

इसके अतिरिक्त, डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में होली के अवसर पर तीन दिन के अवकाश के स्थान पर केवल 3 मार्च को ही अवकाश घोषित किए जाने की बात सामने आई है, जबकि 4 मार्च को होली का सार्वजानिक अवकाश है। साथ ही दिनांक 28 फरवरी को पूर्ण कर दिवस घोषित किया गया हैl उसके बाद भी निर्देशों का पालन नहीं किया गया

कर्मचारियों ने संबंधित अधिकारियों से शीघ्र वेतन जारी करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *