यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
एक मंच, अनेक समाधान: जनसुनवाई से स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल प्रोत्साहन तक डॉ राजेश्वर सिंह का समर्पित नेतृत्व
लखनऊ जनप्रतिबद्धता, पारदर्शिता और सतत जनसेवा की भावना को साकार करते हुए सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में ‘आपका विधायक आपके द्वार’ अभियान के अंतर्गत 158वां जनसुनवाई शिविर ग्राम आदमपुर इंद्रवारा में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर ने एक बार फिर जनसंकल्प से जनसमाधान की प्रतिबद्धता को मजबूत किया।
शिविर में टीम राजेश्वर ने क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों से आत्मीय संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। यह जनसुनवाई केवल औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि जनविश्वास का सशक्त मंच है, जहां प्रत्येक नागरिक की बात को प्राथमिकता देते हुए त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाता है।
जनसुनवाई शिविर के दौरान संबंधित विभागों के सहयोग से आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूर्ण कराई गईं। टेंडर पाल्म सुपर स्पेशल्टी हॉस्पिटल के सहयोग से 43 वरिष्ठजनों की निःशुल्क नेत्र जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक दवाइयां एवं चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। जबकि शिवराज जी, विशुना जी और विशुना देई जी का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है।
‘गांव की शान’ कार्यक्रम के अंतर्गत हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार मेधावी छात्र-छात्राओं—शुभांशी सिंह (61%), अमृता शुक्ला (86.5%), गौरव सिंह (51%) एवं अल्का (65%)—को साइकिल, घड़ी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान नई पीढ़ी को प्रोत्साहन और प्रेरणा देने की दिशा में एक सार्थक कदम है।
युवाओं में खेल भावना और नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने हेतु स्पोर्ट्स किट वितरित की गईं। साथ ही 108वें गर्ल्स यूथ क्लब एवं 172वें बॉयज यूथ क्लब का गठन कर युवाओं को सामाजिक सहभागिता, संगठनात्मक विकास और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।
शिविर में कुल 21 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 3 का मौके पर ही निस्तारण कर त्वरित समाधान का उदाहरण प्रस्तुत किया गया। शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
पूज्य माता तारा सिंह जी की प्रेरणास्वरूप संचालित ‘तारा शक्ति निशुल्क रसोई’ के माध्यम से टीम राजेश्वर द्वारा ग्रामीणजनों को भोजन वितरित कर सेवा और संवेदना का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया गया।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष दल बहादुर सिंह जी, वरिष्ठ भाजपा नेता गंगा राम भारती जी, पूर्व प्रधान धर्मेंद सिंह चौहान जी, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय पाल सिंह चौहान जी, नारायण शुक्ला जी, राम आसरे पाल जी, देव नारायण शुक्ला जी, गंगा प्रसाद जी, गोवर्धन पाल जी, भानू पाल जी, रघुवीर पाल जी, राजेंद्र प्रसाद जी, वाजिद अली जी, हसन अली जी, जमुना प्रसाद जी, गणेश सिंह चौहान जी, राम नरेश पाल जी, राम बहादुर सिंह चौहान जी, रामनाथ पाल जी, छोटे लाल जी, शिव राम पाल जी, पवन शुक्ला जी, लक्ष्मी वती जी, शांति देवी जी, वीरपाल सिंह चौहान जी, शंभू शरण सिंह चौहान जी समेत टेंडर पाम सुपर स्पेशल्टी हॉस्पिटल के डॉ. राघवेंद्र तिवारी जी, डॉ.रिया सिंह जी,डॉ.आसमां जी, डॉ.शालनी जी,डॉ.ज्योती जी उपस्थित रहीं।
विधायक डॉ राजेश्वर सिंह का कहना है कि *‘आपका विधायक आपके द्वार’* केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जनसेवा की सतत साधना है—जहां संवाद ही समाधान का माध्यम है और लोकतंत्र नागरिकों के द्वार तक सशक्त रूप में पहुंचता है।