लखनऊ भाजपा नेता नीरज सिंह के आवास पर होली मंगल मिलन

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

दोनों उपमुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक सहित सर्व धर्म के लोग गले मिले

भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ नेता नीरज सिंह जी द्वारा होली से पूर्व सोमवार को विभूति खंड गोमती नगर आवास के सामने आईएमआरटी बिजनेस स्कूल ग्राउंड में सोमवार शाम को आयोजित रंगारंग होली मिलन समारोह में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक , मंत्री दयाशंकर सिंह, दानिश आजाद, राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा , महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी सहित वरिष्ठ नेता गण, जनप्रतिनिधि, विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित हजारों की संख्या में प्रबुद्ध जन और कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि होली समागम कार्यक्रम में मुख्य रूप से एमएलसी मुकेश शर्मा जी ,महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक ओपी श्रीवास्तव, मनीष रावत, अमरेश कुमार, एम एल सी रामचंद्र प्रधान, पवन सिंह चौहान, अपर्णा यादव, नेटवर गोयल, सीएमओ एन बी सिंह सहित व्यापारी नेता, विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और सदस्य, पार्टी पदाधिकारी, पार्षद गण , मंडल अध्यक्ष व हजारो की संख्या में कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

नीरज सिंह ने मुख्य अतिथियों का गुलाल लगाकर और रंगारंग अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर और गले मिलकर होली की बधाई शुभकामनाएं दी।
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, नीरज सिंह और उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा फूलों की होली जी खेली गई।

एक ओर मंच पर कलाकारों द्वारा होली के गीत और भजनों की प्रस्तुति चल रही थी जिस पर उपस्थित लोग भी थिरके और जमकर गुलाल उड़ाया गया। होली के माहौल में उत्साहित होकर अनेक उपस्थित लोगों ने भी होली के रंगा रंग जीत गए और उपस्थित लोग जमकर थिरके।
कार्यक्रम के दौरान फूलों की होली भी खेली गई।नीरज सिंह ने उपस्थित सभी लोगों पर फूलों की वर्षा की। कार्यक्रम के साथ ही सभी ने गुजिया, ठंडाई और चाट का लुफ्त उठाया।
नीरज सिंह ने कहा कि होली के पावन पर्व पर सभी को होली की बधाई व शुभकामनाएं देता हूं और ईश्वर से कामना करता हूं कि सभी को सुख, संपत्ति, समृद्धि और सम्मति दे।
देर रात तक रंगोत्सव कार्यक्रम चला जिसमें सभी धर्म के लोग सम्मिलित हुए और सभी ने गले मिलकर एक दूसरे को होली के पावन पर्व की बधाई औरशुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *