वृद्धाश्रम पहुंचकर लखनऊ महापौर सुषमा खर्कवाल ने वृद्धजनों को दी होली की शुभकामनाएं

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ होली के पावन अवसर पर गुरुवार को नगर निगम के जोन-7 अंतर्गत आदिल नगर स्थित वृद्धाश्रम में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल वृद्धाश्रम पहुंचीं और वहां निवास कर रहे वृद्धजनों से भेंट कर उन्हें होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

माननीय महापौर जी ने वृद्धजनों से आत्मीय संवाद करते हुए उनके स्वास्थ्य और कुशलक्षेम की जानकारी ली तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि समाज में वरिष्ठजनों का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनके अनुभव, मार्गदर्शन व आशीर्वाद से ही समाज को सही दिशा मिलती है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक त्यौहार पर वृद्धजनों से मिलकर उनका आशीर्वाद लेना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

इस दौरान वृद्धाश्रम में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। माननीय महापौर जी ने सभी वृद्धजनों को होली की बधाई देते हुए उनके सुखद, स्वस्थ और प्रसन्न जीवन की कामना की। वृद्धजनों ने भीमाननीय महापौर जी के इस स्नेहपूर्ण व्यवहार के लिए उनका आभार व्यक्त किया और उन्हें आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम में नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार, क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती शिवम उपाध्याय, पार्षद प्रतिनिधि श्री दीपक तिवारी सहित अन्य गणमान्य नागरिक और नगर निगम के अधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी ने वृद्धजनों के साथ समय बिताया और प्रेम व सौहार्द के साथ होली के इस पावन पर्व को मनाया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *