यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
उप संपादक संजय मिश्रा
*कोंच।* गहोई सेवा समिति कोंच के पूर्व सह मंत्री अंचल बिलैया को अखिल भारतीय गहोई वैश्य गंगा जमुना क्षेत्रीय महासभा नवयुवक मंडल का मंत्री बनाया गया है। इस उपलब्धि पर उनके शुभचिंतकों ने बधाई दी है। यह मनोनयन अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा नवयुवक के राष्ट्रीय अध्यक्ष लकी भैया की संस्तुति पर अखिल भारतीय गहोई वैश्य गंगा जमुना क्षेत्रीय महासभा के अध्यक्ष रघुवीर शरण महतेले द्वारा किया गया है। मनोनयन पत्र में उन्होंने विश्वास जताया है कि बिलैया के नेतृत्व में समाज प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा।