लखनऊ में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का सघन अभियान, कई सामान जब्त

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ। शहर में लगातार बढ़ते अतिक्रमण और उससे उत्पन्न हो रही यातायात समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम लखनऊ द्वारा शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों में सघन और बहुस्तरीय अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार के निर्देश पर की गई। अभियान का उद्देश्य शहर की प्रमुख सड़कों, सार्वजनिक स्थलों और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कर नागरिकों को सुगम एवं सुरक्षित यातायात सुविधा उपलब्ध कराना है।

जोन-7 के जोनल अधिकारी श्री रामेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में 07 मार्च 2026, शनिवार को जोन-7 के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर नालियों, नालों तथा सड़कों की दोनों पट्टियों पर किए गए अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस दौरान तकरोही मोड़ से अम्बेडकर चौराहा तथा मटियारी तिराहे से हिमसिटी मोड़ तक विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान टीम ने सड़कों और फुटपाथों पर लगाए गए अवैध ठेले और अन्य अस्थायी संरचनाओं को हटाया। कार्रवाई के दौरान 2 ठेलिया, 10 कैरेट, 5 कुर्सियां और 10 टीन जब्त किए गए, जबकि 3 ठेलिया, 4 काउंटर, 2 गुमटी और 4 अन्य ठेलों को मौके से हटाया गया। यह पूरी कार्रवाई अधीक्षक श्री विनय मौर्य, ईटीएफ टीम तथा 296 टीम की उपस्थिति में संपन्न कराई गई।

इसी क्रम में शहर में अवैध अस्थायी अतिक्रमण के साथ-साथ होर्डिंग, बैनर और पोस्टर के खिलाफ भी अभियान चलाया गया। जोन-8 में जोनल अधिकारी श्री विकास सिंह के नेतृत्व में 296 टीम की उपस्थिति में विशेष कार्रवाई की गई।

जोन-8 के अंतर्गत खुर्दही बाजार तथा बिजनौर अंडरपास के आसपास अवैध रूप से लगाए गए ठेले और खोपचे हटवाए गए। अभियान के दौरान 1 बड़ा सिलेंडर, 1 छोटा सिलेंडर, 3 प्लास्टिक स्टूल, 2 लोहे के स्टूल, 1 तराजू तथा गन्ने की मशीन की 2 बेल्ट सहित अन्य सामान जब्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *