यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
लखनऊ। इन्दिरा नगर स्थित मानस एनक्लेव कॉलोनी में मानस आवासीय जन कल्याण समिति द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम, सद्भाव व भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया।
समारोह के दौरान पारंपरिक होली गीतों और आपसी मिलन के साथ सभी ने रंगों के इस पावन पर्व की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में पार्षद प्रतिनिधि श्री राम कुमार वर्मा जी, जन कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री ए.के. सिंह जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. नागेंद्र यादव जी, उपाध्यक्ष श्री एस.सी. सिंह जी तथा महासचिव श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव जी सहित समिति के पदाधिकारी और क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को होली की बधाई दी और सामाजिक एकता एवं सद्भाव का संदेश दिया।